देशविदेश

भारत का एक खूबसूरत समझौता: अब बे रोक-टोक एक और खूबसूरत देश की कर सकते हैं यात्रा  

निश्चित रूप से यह समाचार उन लोगों के लिये अत्यंत सुखद है़ जिन्हें घूमने- फिरने का शौक है़। क्योंकि गत 16 फरवरी को हमारे देश और एक अन्य प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर देश के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हो गया, जिसके बाद अब दोंनो देश के नागरिक बे रोक -टोक एक दूसरे के देश की  यात्रा कर सकते हैं।

हम जानेंगे कि वह कौन सा देश है़ जहाँ जाने का रास्ता अब भारत सरकार ने आसान कर दिया है़।

कौन सा है़  वह देश, और क्या है़ उसकी खास बात

इस देश को प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है़ । जिसका नाम है़ फिजी, जिसे फिजी द्वीप समूह के नाम से भी जाना जाता है़। 17 वीं 18 वीं शताब्दी में डच खोजकर्ता खूबसूरत वादियों के आकर्षण में फिजी देश तक खिंचे चले आये थे।  इस देश की हरी-भरी पहाड़ियाँ, झीलें और घने जंगल सैलानियों को खूब लुभाते हैं। फिजी देश इसलिए भी घूमने- फिरने के लिए सुरक्षित है़ क्योंकि यहाँ की रोमांच से भर देने वाली प्राकृतिक वादियों में न खतरनाक जानवर हैं और न ही सांपऔर कीड़े मकोड़े आदि जहरीले जीव। स्वास्थ्य की दृष्टि से फिजी का वातावरण पूरी तरह अनूकूल है़। यहाँ के लैगून झील के डूबते हुये सूर्य की मनमोहक छटा देखने के लिए लोग-बाग दूर-दूर से यहाँ आते हैं। 

 हमारे देश और फिजी के बीच क्या समझौता हुआ

सचमुच 16 फरवरी का गुरुवार दिन बहुत ऐतिहासिकत था, जब फिजी के सुवा में हमारे देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फिजी के प्रधान मंत्री सित्बिनी राबुका की मुलाकात एक संयुक्त सम्मलेन के दौरान हुई। जिसमें भारत और फिजी के बीच वीजा की छूट पर हस्ताक्षर हुये। कहने का अर्थ यह की अब दोंनो देशों के नागरिक बिना वीजा के एक दूसरे देश की यात्रा कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण समझौते के बात ऐसी आशा की जाती है कि भारत और फिजी के बीच संबंध और अधिक मधुर होंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।  

किन-किन देशों में भारतवासी बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं 

आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि भारत के लोग एक दो नहीं, बल्कि 60 ऐसे देश है जहां भी बिना किसी वीजा आदि के भ्रमण कर सकते हैं। जिनमें से मालदीव,मॉरीशस श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान, कंबोडिया मकाऊ नेपाल, युयांग ,म्यांमार, कतर  जिंबाब्वे आदि प्रमुख हैं । दो देशों के बीच ऐसे कदम निश्चित रूप से विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ाते हैं । 

Back to top button